Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगा जमकर हंगामा, नर्स पर नवजात लड़का को बदलकर लड़की रखने का आरोप

सीसीटीवी फूटेज देखने के बाद मामला हुआ शांत

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला ने अपनी बेटी के प्रसव के बाद उसके नवजात शिशु की अदला-बदली का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। बताया गया है की वृद्ध महिला ने नर्स पर नवजात लड़का को बदलकर नवजात लड़की रख देने का आरोप लगाया। महिला का बताना था की उसने अपनी बेटी का प्रसव से पहले अल्ट्रासाउंड कराया था जिसमें लड़का होने की बात उसे बतायी गयी, लेकिन प्रसव के बाद नर्स ने उसे तेल लाने भेज दिया।

वापस आने पर उसने नवजात को लड़की देख आपा खो दिया और नर्स पर बच्चा बदलने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर महिला प्रसव वार्ड में अस्पताल प्रबंधन के कर्मी जुट गये। हालांकि महिला के परिजनों द्वारा महिला को समझा-बूझाकर मामला शांत कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार पूसा के दिघरा गांव के रहने वाले राजेश कुमार की पत्नी पार्वती कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार की सुबह प्रसूता ने सामान्य प्रसव के माध्यम से एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया। इस दौरान नर्स ने प्रसूता की मां से तेल की मांग की। तेल लेकर आने के बाद उसने नवजात को लड़की देख आपा खो दिया। इस दौरान सदर अस्पताल में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फूटेज दिखाने के बाद मामला शांत हुआ। बच्चा नहीं बदलने की बात से संतुष्ट होने पर सभी शांत हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago