समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जिले में सुरक्षात्मक कार्रवाई के तहत 31 अक्टूबर की रात घटहो थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार सशस्त्र बल के साथ सुल्तानपुर नेशनल स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 33 बीके 1228) पर सवार दो युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार दोनों की पहचान मुन्ना कुमार राम (27 वर्ष) पिता विनोद राम और शंभु पासवान (27 वर्ष) पिता शंकर पासवान के रूप में की गयी है। दोनों मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महम्दीपुर गांव के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक मोबाइल बरामद किया। हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार, सिपाही अजीत कुमार और दीपक कुमार भारती शामिल थे। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है तथा विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे सतर्क अभियानों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…