Samastipur

दो अलग-अलग मामलों में समस्तीपुर कोर्ट ने 1 को सुनायी 8 साल की सजा और 3 को आजीवन कारावास की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायालय में गुरुवार को दो अहम मामलों में फैसला सुनाया गया। पहले मामले में मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 103/21 में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपित राजू कुमार को धारा 304(बी) के तहत आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

यह सजा पुलिस एवं अभियोजक शिव कुमार प्रसाद द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य, चार्जशीट और गवाहों की गवाही के आधार पर दी गई। वहीं दूसरे मामले में एडीजे-01 की अदालत ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या कांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों पर दोषसिद्ध पाते हुए अभियुक्त संजीत सहनी उर्फ बउआ सहनी, बिरजू सहनी और अखिलेश कुमार को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago