Bihar

राजद से गठबंधन भारी पड़ गया, कांग्रेस उम्मीदवारों ने हार का ठीकरा तेजस्वी यादव पर फोड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर फोड़ दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार चुनाव में हार पर समीक्षा बैठक की। इसमें चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 61 उम्मीदवारों से रिपोर्ट ली गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने राजद से गठबंधन को पार्टी की शर्मनाक हार का जिम्मेदार ठहराया।

सूत्रों का कहना है कि अधिकतर उम्मीदवारों ने समीक्षा बैठक में दलील दी कि राजद के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर बिहार में अकेले चुनाव लड़ती तो नतीजे बेहतर होते। कई उम्मीदवारों ने बिहार में तेजस्वी की पार्टी से गठबंधन खत्म कर अपने दम पर चुनाव लड़ने की वकालत भी की।

हार के और भी कई कारण

अररिया से चुनाव जीतकर कांग्रेस के विधायक बने अबिदुर रहमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए, इस वजह से लोगों ने एनडीए को वोट दिया। साथ ही गठबंधन के सीट बंटवारे में देरी होने और करीब एक दर्जन सीटों पर फेंडली फाइट होने से जनता में गलत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार चुनाव को हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बना दिया था।

राहुल और खरगे ने की उम्मीदवारों से बात

बिहार में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी ने 10-10 के समूह में बात की। इस दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को भी अलग रखा गया। कई बार ऐसा मौका भी आया कि प्रत्याशियों से बात करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी राहुल एवं खरगे ने कमरे से बाहर भेज दिया।

बिहार के लिए रोडमैप बनाएगी कांग्रेस

कटिहार से कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने पार्टी की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पहली बार चुनाव नतीजों पर विस्तार से समीक्षा हुई है। खरगे और राहुल ने तसल्ली से प्रत्याशियों की बात सुनी। इस चर्चा के बाद कांग्रस जल्द बिहार के लिए रोडमैप तैयार करेगी। उम्मीद है कि सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे।

समीक्षा बैठक में भिड़े कांग्रेस प्रत्याशी, गोली चलाने की धमकी

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में गुरुवार को हुई कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। वैशाली से उम्मीदवार रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़े जितेंद्र यादव के बीच गाली-गलौज और नोंकझोंक हुई। इसके बाद संजीव ने जितेंद्र को मुंह में गोली मारने की धमकी तक दे दी। बाद में पार्टी के वरीय नेताओं ने उन्हें शांत कराया। यह सब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन के पहुंचने से पहले हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago