Samastipur

‘कैंसर मरीजों के लिए समस्तीपुर से रोजाना चलाई जाए ट्रेन’, मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की बैठक में रखी गई मांग

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे मंडल रेल यात्री परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक बुधवार को मंडल के मंथन सभागार में हुई। अध्यक्षता डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अन्नया स्मृति ने किया। बैठक में जेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण कुमार ने 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का पूर्व मे निर्धारित ठहराव मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन हायाघाट एवं किशनपुर मे करने, मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच चलने वाली 12557 /12558 सप्तक्रांति और 12211/12212 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग विस्तार कर इन ट्रेनों को मंडल मुख्यालय समस्तीपुर या कर्पूरी ग्राम स्टेशन से चलाने की मांग की गई।

इसके अलावा, समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली बंद 01043 / 01044 स्पेशल ट्रेन को कैंसर मरीज समेत अन्य यात्रियों के हित में रेगुलर ट्रेन के रूप में पुनः समस्तीपुर स्टेशन से प्रतिदिन चलाने, मंडल के हायाघाट स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोलने, समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2-3 एवं 4-5 पर पूरब और पश्चिमी दिशा मे महिला/पुरूष यूरिनल का निर्माण करने सहित यात्री सुविधा से सम्बन्धित मांगों का प्रस्ताव रखा।

बैठक में जेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण कुमार, डीआरयूसीसी सदस्य पारस जैन, राजीव सिंह, जहांगीर आलम, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, राजेश सिंह,भार्गव प्रसाद सिंह, मनोज झा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, विष्णुदेव सिंह यादव, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, अखिलेश्वर सिंह, टूनटून कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी, जयप्रकाश अग्रवाल एवं अमृत ककरानिया समेत अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों मे यात्री सुविधाओं को और विकसित करने की मांग की। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सन्नी सिन्हा, डीसीएम आर.के.सिन्हा, एसीएम राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार, मंडल समन्वयक संजय कुमार एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार समेत सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

49 मिनट ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

6 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago