18वीं बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले पटना में विधायकों और मंत्रियों के आवास को लेकर बड़ी तैयारी की गई है. 20 नवंबर को आयोजित शपथ समारोह के साथ ही नई सरकार का कार्यकाल शुरू होगा. लेकिन उससे पहले माननीयों के लिए तैयार किए गए 246 आधुनिक बंगलों की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. ये बंगले न सिर्फ आकार-प्रकार में बड़े हैं, बल्कि 5-स्टार होटल जैसी सुविधाओं से भी पूरी तरह लैस हैं.
हर विधायक के लिए बनाए गए इन डुप्लेक्स बंगलों का कारपेट एरिया 4300 स्क्वायर फीट है. एक बंगले पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. यदि आम नागरिक इसी लोकेशन पर किराये पर रहना चाहे, तो न्यूनतम लागत 50 हजार रुपए महीने से कम नहीं होगी. सरकार ने इन आवासों को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन कराया है, जिसमें हर फ्लोर पर विशेष वास्तु और सुविधा का ध्यान रखा गया है.
विधायकों के लिए 246 बंगले तैयार किए गए हैं. जबकि सभी मंत्रियों के लिए 20 विशेष बंगले गर्दनीबाग क्षेत्र में अलग से बनाए गए हैं. इनमें तीन बंगले- ट्रांजिट 01, 02 और 03 रिजर्व रखे गए हैं ताकि इमरजेंसी में तुरंत आवास मुहैया कराया जा सके.
सभी बंगले पटना के आर-ब्लॉक और आसपास के इलाके में फैले हुए हैं. 158 बंगले सर्किट हाउस के पीछे बने हैं, जबकि बाकी परिसर बीजेपी कार्यालय और हाईकोर्ट के आसपास स्थित हैं. हर बंगले में खूबसूरत लाइटिंग, वृहद खिड़कियां, जालीदार खिड़कियां और आकर्षक इंटीरियर बनाए गए हैं.
यह फ्लोर मुख्य रूप से आने वाले लोगों के स्वागत और दफ्तरनुमा गतिविधियों के लिए डिजाइन किया गया है.
फर्स्ट फ्लोर
सेकेंड फ्लोर
बंगले में 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. हर परिसर में 20 हजार लीटर का भूमिगत जलाशय बनाया गया है और बरसाती पानी के निकासी की अलग व्यवस्था है. बिजली की बात करें तो हर बंगले में थ्री-फेज कनेक्शन, 2500 यूनिट मुफ्त बिजली, दो स्प्लिट AC, 17 पंखे, 53 LED बल्ब, मॉड्यूलर किचन और हाई-क्वालिटी लाइटिंग दी गई है.
दरोगा राय पथ में छह मंजिला हॉस्टल भी बन रहा है, जिसमें 83 स्टूडियो अपार्टमेंट होंगे. इन अपार्टमेंट्स में बेडरूम, लिविंग रूम, बाथरूम और मिनी किचन शामिल होगा. इसके अलावा कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, कैंटीन और कम्युनिटी सेंटर भी विकसित किए जा रहे हैं. बिहार विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों के लिए इतनी बड़े पैमाने पर आधुनिक आवास तैयार किए गए हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…