Samastipur

पिकअप चालक और उसका दोस्त ही निकला लूटकांड का आरोपी, मालिक ने बिस्कुट के थौक विक्रेता को देने के लिये चालक को सौंपा था

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर डाक गाछी के समीप 22 नवंबर की सुबह पिकअप चालक से डेढ़ लाख रुपए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस लूटकांड में पिकअप चालक और उसका साथी ही शामिल था। पुलिस ने इस मामले में पिकअप चालक राहुल कुमार और उसके साथी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दरभंगा के किला घाट निवासी राहुल कुमार बिस्किट लाने समस्तीपुर की ओर जाने के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर डाक गाछी के समीप बदमाशों के द्वारा डेढ़ लाख रुपए लूट लेने की बात बताई थी। इसके बाद चालक के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ में पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ।

जांच में खुलासा हुआ कि राहुल कुमार ने अपने साथी विवेक कुमार के साथ मिलकर खुद ही 1.5 लाख रुपये गायब किये और कहानी लूट की बताई। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह रूपये उसके स्वामी महेश शाह का था जो दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद के रहने वाले है।

उन्होंने पिकअप चालक राहुल कुमार को यह पैसे बिस्कुट के थौक विक्रेता को देने के लिये सौंपा था। इस लूट कांड में शामिल पिकअप चालक दरभंगा के ही नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के दुखी पासवान के पुत्र राहुल कुमार और दरभंगा के ही विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कन्हाई साह के पुत्र विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेक के घर में रखे ट्रंक से भी 1 लाख 33 हजार 800 लूट के रूपये बरामद किये गये हैं। वहीं एक आई फोन-15 भी बदमाशों के पास से बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago