Bihar

मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को टायफाइड हो गया है. डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह भी दी है. कुछ दिनों पहले ही दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली थी. जिसके बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गये थे. दरअसल, दीपक प्रकाश के बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने के कारण सवाल खड़े किये जा रहे थे. ऐसे में अब बड़ी खबर है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है.

दीपक प्रकाश ने एक्स के जरिये दी जानकारी

दीपक प्रकाश ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं. डॉक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है. नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं. बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है. अगले 2-3 दिन सरकारी कार्य करता रहूंगा, परन्तु शुभचिंतकों से मिलना थोड़ा कम रहेगा.’

दीपक प्रकाश का वीडियो हुआ था वायरल

इस तरह से दीपक प्रकाश ने टायफाइड होने की जानकारी दी. साथ ही आश्वासन भी दिया कि बीमार होने के बावजूद 2 से 3 दिन तक सरकारी काम करते रहेंगे. दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. दरअसल, ऑफिस जॉइन करने के बाद कुछ पत्रकार उनसे बातचीत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बातचीत करने से मना किया और कहा था, ‘मेरा समय बर्बाद न करें. प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरना है. हमारा हर एक मिनट जनता के विकास और उनके हित में उपयोग होना चाहिए.’

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

मालूम हो, मंत्री बनते ही विपक्ष की तरफ से दीपक प्रकाश जमकर ट्रोल हो रहे हैं. जिसके बाद उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष को करारा जवाब भी दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने पोस्ट के जरिये सीएम नीतीश की बातों को याद कर कहा था, ‘आज‌ न जाने क्यों बड़े भाई नीतीश कुमार जी की एक पुरानी बात याद आ गई. सोचा आपसे भी शेयर करूं. कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी. चिन्ता मत कीजिए. बायें हाथ से भगाते रहिए. दाहिने से खाते रहिए.’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago