Samastipur

चुनावी ड्यूटी के बाद ट्रेनी सिपाहियों ने समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग स्थल पर दिया योगदान

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब चुनावी ड्यूटी में शामिल प्रशिक्षु सिपाहियों को उनके मूल प्रशिक्षण केंद्रों पर वापस भेजा जा रहा है। निर्वाचन कार्य में अपनी भूमिका निभाने के बाद सभी ट्रेनी सिपाहियों ने अपने-अपने प्रशिक्षण स्थल पर योगदान देना शुरू कर दिया है।चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को 16 नवंबर तक अपने ट्रेनिंग पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 17 नवंबर से नियमित प्रशिक्षण सत्र दोबारा शुरू होगा।

गौरतलब है कि चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तक राज्य में आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। चुनाव के दौरान बल वितरण में समानता और समरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रेनी सिपाहियों को उनके ज्वाइनिंग वाले जिलों में भेजा गया था, ताकि मतदान और मतगणना के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। समस्तीपुर जिले के कुल 507 प्रशिक्षु सिपाही, जो सहरसा और मुजफ्फरपुर के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान समस्तीपुर बुलाया गया था। चुनावी कार्य पूर्ण होने के बाद अब ये सभी जवान पुनः अपने प्रशिक्षण केंद्रों पर लौट गए हैं।

इसमें सहरसा में 243 पुरुष सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही थी वहीं बीएमपी मुजफ्फरपुर में 264 महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही थी।इसके अलावे दरभंगा जिले के 273 ट्रेनी सिपाही, जो समस्तीपुर में प्रशिक्षणरत थे और चुनावी प्रक्रिया में दरभंगा जिले में योगदान दे रहे थे, वे भी अब समस्तीपुर पुलिस लाइन लौटकर अपने प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हो चुके हैं। लाइन डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मतगणना कार्य के दौरान ट्रेनी सिपाहियों ने अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। चुनावी ड्यूटी के सफल संपादन के बाद अब सभी सिपाही पुनः प्रशिक्षण की नियमित प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

22 मिनट ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

50 मिनट ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

15 घंटे ago