समस्तीपुर : हावड़ा जेल से बिहार में ज्वेलरी हाउस में लूट की साजिश रची जा रही थी। यह साजिश कुख्यात सोना लुटेरा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुरपगड़ा का विकास झा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना का रवींद्र सहनी रच रहे थे। दोनों पटना, समस्तीपुर और दलसिंहसराय में अपने गैंग के लोगों से संपर्क कर रहे थे। इन इलाकों में विकास झा और रवींद्र सहनी का गिरोह सोना लूट की कई घटनाओं को अंजाम देता। इससे पहले एसटीएफ को इसकी भनक लग गई। इसके बाद बिहार एसटीएफ और पश्चिम बंगाल की टीम ने हावड़ा जेल में छापेमारी की। दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल और दो सिम बरामद किए। दोनों से कई घंटे तक एसटीएफ ने पूछताछ की।
पूछताछ में विकास झा और रवींद्र ने स्वीकार किया कि उनका गैंग पटना, समस्तीपुर और दलसिंहसराय में ताबड़तोड़ ज्वेलरी हाउस में लूट की घटनाओं को अंजाम देता। दोनों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बेगूसराय, गयाजी, हावड़ा, समस्तीपुर में छापेमारी चल रही है। विकास झा और रवींद्र के खिलाफ हावड़ा थाने में केस भी दर्ज किया गया है। विकास के खिलाफ बिहार और पश्चिम बंगाल में लूट, डकैती और हत्या के 13 केस दर्ज हैं। रवींद्र सहनी पर भी बिहार और बंगाल में लूट, डकैती और हत्या के 33 केस दर्ज हैं। विकास झा बहुत शातिर है। समस्तीपुर पुलिस एक लूटकांड और हत्या के मामले में उसे तलाश रही थी तो वह भागकर मधुबनी चला गया था। वहां एक मठ में साधु बनकर रह रहा था। कई माह बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह भी बंगाल जेल में बंद है। उसके खिलाफ बिहार सहित कई राज्यों में सोना लूट के केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो विकास झा पहले सुबोध के लिए ही काम करता था। सुबोध के जेल जाने के बाद अपना गैंग बना लिया। इस गैंग में उसने अपने भाई सुभाष झा और रवींद्र सहनी को भी मिलाया। सुभाष के खिलाफ 2 लाख का इनाम भी घोषित है। वह फरार चल रहा है।
विकास झा का गैंग पिछले तीन-चार साल में करोड़ों का सोना लूट चुका है। 2023 में इसी गैंग ने बेगूसराय के मंदिर से एक करोड़ का सोना लूटा था। 2024 में बेगूसराय के ही पीपी ज्वेलर्स से करीब 40 लाख का सोना लूटा था। विकास ने ही दलसिंहसराय के एक सोना कारोबारी को बंधक बनाकर हाजीपुर में लूट लिया था। यह गिरोह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आसनसोल, सहरसा सहित कई जगहों पर मुथूट फाइनेंस और ज्वेलरी हाउस से करोड़ों का सोना लूट चुका है।
एसटीएफ ने 5 नवंबर को दलसिंहसराय से रमेश सहनी सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था। वे वहां एक ज्वेलरी हाउस को लूटने की साजिश कर रहे थे। रवींद्र सहनी का दाहिना हाथ रमेश है। यहीं से खुलासा हुआ कि हावड़ा जेल में बंद विकास झा और रवींद्र सहनी ने पूरी साजिश रची है। इस गिरोह के 10 से अधिक अपराधी बिहार में सक्रिय हैं। एसटीएफ ने बेगूसराय, गयाजी सहित कई जिलों के जेलों में भी छापेमारी कर इस गिरोह से जुड़े अपराधियों से पूछताछ की है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…