Bihar

झूठे आंकड़े, फर्जी सर्वे; एग्जिट पोल पर बोली आरजेडी- BJP गलत करना चाहती है

बिहार में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 14 नवंबर को मतगणना के साथ तस्वीर साफ होगी कि किसे बहुमत मिला और कौन सरकार बनाएगा। इस बीच मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के तुरंत बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। इन तमाम एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता औऱ इस चुनाव में हिलसा से पार्टी प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव ने एग्जिट पोल को भ्रम फैलाने वाला बताया है।

शक्ति सिंह यादव ने फेसबुक पर लिखा, ‘भ्रामक एग्जिट पोल भाजपा की साजिश है। बिहार की जनता ने पहले ही बदलाव का फैसला कर लिया है। तथाकथित एग्जिट पोल पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और भाजपा प्रायोजित हैं। इनका मकसद सिर्फ़ प्रशासनिक अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है ताकि सत्ता के इशारे पर कुछ गलत किया जा सके। लेकिन भाजपा यह भूल गई है कि बिहार की जनता अब डरने वाली नहीं है। जो एग्जिट पोल बिना ज़मीनी हकीकत और जनता की राय जाने जारी किए गए हैं, वे सिर्फ़ अपने आकाओं को खुश करने के लिए गढ़े गए आंकड़े हैं।

बिहार की जनता ने जिस उत्साह से मतदान किया है, उससे साफ़ है कि महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आ रही है। भाजपा पूरी तरह से बौखलाई और हताश हो चुकी है। बदलाव की आंधी इतनी तेज़ है कि झूठे आंकड़ों और फर्जी सर्वे से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। एग्जिट पोल नहीं, असली पोल बताएगा कि बिहार किसके साथ है।

मैं बिहार के सभी अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। अगर कोई मनमानी करने की कोशिश करेगा तो बिहार की जागरूक जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर हद तक जाने को तैयार है।

18 नवंबर को तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, और यह बिहार के नए युग की शुरुआत होगी। यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि विचार और विश्वास का परिवर्तन है।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

2 घंटे ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

3 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

15 घंटे ago