Samastipur

आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने आर्थिक दंड भी लगाया

समस्तीपुर : अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-4 की अदालत ने सोमवार को आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी पाए गए धर्मपुर वार्ड संख्या-1 निवासी शंकर सिंह को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग छह वर्ष पूर्व नगर थाना पुलिस ने धर्मपुर रेलवे गुमटी के पास स्थित बांध से शंकर सिंह को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। जांच पूरी होने के बाद नगर थाना द्वारा अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया गया। पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्त को दोषी करार दिया और तीन वर्ष सश्रम कारावास तथा दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को दो माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago