Samastipur

समस्तीपुर वायरलेस भवन का कराया जाएगा जीर्णोद्धार, चकमेहसी थाना भवन का भी होगा विद्युतिकरण एवं मरम्मत कार्य

समस्तीपुर : जिला मुख्यालय स्थित पुलिस के वायरलेस भवन का शीघ्र ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पुलिस की तकनीकी सेवाओं और संचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इसमें आधुनिक उपकरण और संसाधन लगाए जाएंगे। गृह विभाग के आदेश के आलोक में इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वायरलेस भवन के विद्युतिकरण, मरम्मत एवं चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 70 हजार 396 रुपये की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। इसके अलावा, चकमेहसी थाना भवन के विद्युतिकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख 35 हजार 120 रुपये की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। वहीं, पटोरी में अग्निशमन विभाग के नए भवन निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago