समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी गांव के निकट शुक्रवार की देर रात शराब तस्करी का मामला सामने आया। जहां शराब लदी एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब गाड़ी पलटी देखी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में पाया गया कि स्कार्पियो में अवैध शराब लदी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया और तलाशी में करीब 68 लीटर विदेशी शराब बरामद की।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ स्कार्पियो को जब्त कर थाना लाया गया है। वाहन मालिक के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…