Samastipur

शहर के RSB इंटर स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, साइबर अपराध से बचाव के संबंध में दी गयी जानकारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशन तथा साइबर क्राइम के डीएसपी दुर्गेश दीपक के देखरेख में सोमवार को साइबर थाना समस्तीपुर की टीम द्वारा आरएसबी इंटर स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साइबर थाना के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सऐप आदि के माध्यम से अपराधी आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वित्तीय लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी, व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर आने वाले अनचाहे वीडियो कॉल, पासपोर्ट या वीजा सत्यापन के नाम पर होने वाले फ्रॉड, दोस्तों के नाम से बनाए गए फेक फेसबुक आईडी से ठगी, निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर छल, ओएलएक्स या अन्य सोशल मीडिया साइटों पर सामानों की खरीद-बिक्री के दौरान होने वाली ठगी, एटीएम ट्रांजैक्शन और आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के तहत किए जा रहे साइबर फ्रॉड तथा नौकरी दिलाने के नाम पर किए जाने वाले धोखाधड़ी जैसे मामलों से कैसे बचा जाए, इस बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही, छात्रों और शिक्षकों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध प्रायः भय और लोभ के कारण पनपता है। इसलिए किसी भी स्थिति में डर या लालच में आकर कोई निर्णय न लें और अजनबियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साइबर थाना की टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कभी किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटती है तो तत्काल नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या एनसीआरप पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। डीएसपी दुर्गेश दीपक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाना है। समस्तीपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे जागरूक रहें, भय और लोभ से बचें तथा साइबर अपराध से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

 

Avinash Roy

Recent Posts

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

52 मिनट ago

शहर से सटे धुरलख में डिपो के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला व्यवसायी का शव, परिजनों ने ह’त्या की आशंका जतायी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…

3 घंटे ago

बिहार के दो बाहुबली नेता जायेंगे जेल? अनंत-आनंद को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर ऑर्डर, मर्डर केस में दोनों हुए थे रिहा

जेडीयू नेता आनंद मोहन और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह जेल जा सकते हैं.…

6 घंटे ago

सदर अस्पताल से दो माह में 292 मरीज किए गये रेफर, तमाम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद रेफर करने का सिलसिला जारी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक रेफरल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

22 घंटे ago