Samastipur

ट्रेन के जनरल कोच में यात्री का छूटा पिट्ठू बैग समस्तीपुर RPF ने बरामद कर सुरक्षित लौटाया

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक बार फिर ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल पेश की गई। ट्रेन संख्या 12546 के जनरल कोच में छूटा एक पिट्ठू बैग आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 03:47 बजे रेल मदद रिफरेंस संख्या के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन के आगे के जनरल कोच में एक मटमैला रंग का पिट्ठू बैग छूट गया है।

ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर आगमन के पश्चात, ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विकास कुमार एवं महिला आरक्षी संगीता कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बैग को सुरक्षित रूप से बरामद किया।शिकायतकर्ता कृष्णा कुमार को मोबाइल के माध्यम से सूचित किया गया। सत्यापन के उपरांत बैग यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

38 मिनट ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago