Samastipur

सरायरंजन में आंगनवाड़ी केंद्र पर चलाया गया जागरूकता अभियान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के झखड़ा पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 54 पर सोमवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुनीता भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में सेविकाओं द्वारा बाल विकास परियोजना अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही, अध्यक्ष अप्सरा मिश्र और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुनीता ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की तथा सात माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पराज हिमांशु, प्रखंड समन्वयक कार्तिकेय कृष्णा, महिला पर्यवेक्षक सहित अनेक सेविकाएं उपस्थित थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

28 मिनट ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

1 घंटा ago

शहर से सटे धुरलख में डिपो के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला व्यवसायी का शव, परिजनों ने ह’त्या की आशंका जतायी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…

4 घंटे ago

बिहार के दो बाहुबली नेता जायेंगे जेल? अनंत-आनंद को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर ऑर्डर, मर्डर केस में दोनों हुए थे रिहा

जेडीयू नेता आनंद मोहन और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह जेल जा सकते हैं.…

6 घंटे ago

सदर अस्पताल से दो माह में 292 मरीज किए गये रेफर, तमाम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद रेफर करने का सिलसिला जारी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक रेफरल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

22 घंटे ago