समस्तीपुर : दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई। घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरपुर चौक से दक्षिण हसनपुर रजैसी मोड़ के समीप की है। जहां बुधवार की देर रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे हसनपुर के एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान रजैसी हसनपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय के 15 साल के बेटे सतीश कुमार के रूप में की गई है।
गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अभी तक गोलीकांड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई है।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…