Samastipur

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही Paid NEWS और भ्रामक प्रचार पर कड़ी चेतावनी, DM-SP ने की सुरक्षित मतदान की अपील

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आचार संहिता पालन पर विस्तार से जानकारी दी।

निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा, “चुनाव आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। पेड न्यूज, भ्रामक रिपोर्टिंग या अवैध प्रचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन इस पर कड़ी निगरानी रखेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया का सहयोग मतदाता तक सही और पारदर्शी जानकारी पहुँचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पूरी तैयारी हो चुकी है और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष होगी।”

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान हर केंद्र पर पुलिस और स्थानीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और तत्काल हस्तक्षेप की व्यवस्था की गई है। हमारी प्राथमिकता है कि मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो।”

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, ओएसडी अली एकराम, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय सहित समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और कई मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने मीडिया से अपील की कि वे निर्वाचन संबंधी सही जानकारी जनता तक पहुँचाने में सहयोग करें और अफवाहों से बचाव सुनिश्चित करें, ताकि लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में मतदाता पूरी भागीदारी निभा सकें।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया परिसर में सरकारी योजनाओं और प्रचार-प्रसार के सभी बैनर और पोस्टर उतरवाए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन क्षेत्र में नियमों के खिलाफ किसी भी प्रकार के प्रचार को रोका जाए।

मीडिया के लिये क्या गाइडलाइन हुआ जारी, देखें वीडियों

DM-SP की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो यहां देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

21 घंटे ago