Samastipur

समस्तीपुर में NDA के चुनावी मंच पर चिराग ने छुए CM नीतीश के पैर, भाषण ना देने की असली वजह आयी सामनें

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एनडीए की चुनावी रैली के मंच पर सीएम नीतीश और चिराग पासवान के बीच बहुत ही गर्मजोशी भरा रिश्ता देखने को मिला. इस दौरान चिराग पासवान ने चुनावी रैली के मंच पर सीएम नीतीश के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम नीतीश मंच पर बैठे हैं. तभी सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता उनके पास आते हैं. इस बीच चिराग भी वहां पहुंचे और झुककर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के पैर छू लिए.

चिराग को मिला सीएम नीतीश का आशीर्वाद

इस दौरान नीतीश ने हाथ आगे बढ़ाकर न सिर्फ उनको आशीर्वाद दिया बल्कि दोनों ने हंसकर काफी देर तक बातचीत भी की. वहीं सवाल ये भी उठ रहा है कि एनडीए की चुनावी रैली थी और पीएम मोदी मंच पर पहुंचे थे. ऐसे में चिराग पासवान ने भाषण क्यों नहीं दिया. चिराग के भाषण न देने की वजह सामने आ गई है.

चिराग पासवान ने क्यों नहीं दिया भाषण?

जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान का गला बैठा हुआ था, इसीलिए उन्होंने भाषण नहीं दिया. इससे पहले एक घटनाक्रम ऐसा भी हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. मंच पर चिराग को जैसे ही भाषण के लिए आमंत्रित किया गया, उनके उठने से पहले ही पीएम मोदी ने सीएम नीतीश को इशारा किया. पीएम के संकेत को समझते हुए नीतीश तुरंत उठकर पोडियम की तरफ बढ़ने लगे. जबकि चिराग अपनी जगह से नहीं उठे. बाद में बताया गया कि समय कम था. अब बताया जा रहा है कि चिराग पासवान की गला बैठा हुआ है. इसी वजह से वह भाषण नहीं दे पाए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago