Samastipur

समस्तीपुर जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, 17 अक्टूबर तक दाखिल होंगे पर्चे

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत समस्तीपुर जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन दोपहर 3 बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नामांकन की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू कर दी गई है। दसों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 10 से 17 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। जिले में प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और 14 नवंबर को समस्तीपुर कॉलेज में मतगणना की जाएगी।

मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण की व्यवस्था तय :

डीएम ने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए ईवीएम और अन्य चुनावी सामग्रियों के वितरण की व्यवस्था भी तय कर दी गई है। समस्तीपुर कॉलेज से समस्तीपुर, कल्याणपुर और वारिसनगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को सामग्री दी जाएगी। आर.बी. कॉलेज दलसिंहसराय से उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा के कर्मियों को मतदान सामग्री मिलेगी। गुलाब राय बूबना उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी से मोरवा और मोहिउद्दीनगर विधानसभा के मतदान कर्मियों को सामग्री दी जाएगी।

केएसआर कॉलेज, सरायरंजन से सरायरंजन विधानसभा के कर्मी मतदान सामग्री प्राप्त करेंगे। वहीं यूआर कॉलेज, रोसड़ा से रोसड़ा और हसनपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को समय पर नामांकन पत्र स्वीकार करने, जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

27 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago