Samastipur

समस्तीपुर DM ने किया मीडिया कोषांग का उद्घाटन, भ्रामक खबरों पर होगी त्वरित कार्रवाई

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया, सोशल मीडिया, एमसीएमसी कोषांग का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर डीएम ने कोषांग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव अवधि के दौरान सभी समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, फर्जी सूचना या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित सामग्री पाए जाने पर उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने बताया कि यह कोषांग निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रकाशित या प्रसारित समाचारों का दैनिक प्रतिवेदन तैयार कर व्यय अभ्यर्थी कोषांग में जमा किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार के पक्षपात या अनुचित प्रचार पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने पदाधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति पूर्ण तत्परता और एकाग्रता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर नजारत उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि यह कोषांग चुनाव के दौरान अफवाहों पर अंकुश लगाने और निष्पक्ष माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago