समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार, निर्वाचन कार्य को सुचारू और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार, जिले के सभी शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षाकर्मी एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी चुनाव अवधि के दौरान मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवधि में सभी प्रकार की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को विशेष परिस्थिति में मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक हो, तो उन्हें पूर्व अनुमति जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त करनी होगी। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा की “बिहार विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें शिक्षा विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बड़ी संख्या में शिक्षकगण मतदान कर्मियों के रूप में नियुक्त किए जाते हैं। अतः प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह निर्वाचन कार्य में अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए और निर्धारित समय तक मुख्यालय में उपस्थित रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने अब तक निर्वाचन प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया है, और आगामी दिनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह निर्देश जिलेभर में सभी विद्यालयों, बीईओ कार्यालयों एवं शिक्षाकर्मियों तक तत्काल प्रभाव से प्रसारित कर दिए गए हैं।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…