Samastipur

पटोरी और मोहनपुर में मतदाता जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने दिखाया उत्साह

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूरे समस्तीपुर जिले में SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटोरी और मोहनपुर प्रखंडों में गुरुवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। रैली में “पहले मतदान, फिर जलपान”, “हर वोट जरूरी है” और “लोकतंत्र की पहचान, मतदान हमारा अधिकार” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।अनुमंडल पदाधिकारी (पटोरी) ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे और सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग निडर होकर करें।”

उन्होंने आगे कहा कि युवा मतदाताओं की भूमिका इस चुनाव में निर्णायक होगी। प्रशासन द्वारा लगातार विद्यालयों, महाविद्यालयों और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध व क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के प्रति प्रेरित हों।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक, महिला मतदान प्रेरक समूहों, एनएसएस व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देशन में जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ‘हर मतदाता, हर वोट’ का लक्ष्य साकार हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

3 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

13 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

13 घंटे ago