Samastipur

समस्तीपुर में मतदान जागरूकता को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च, आंगनबाड़ी सेविका, महिलाकर्मी हुईं शामिल, लगाए ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के नारे

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर से महिला कर्मी और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कैंडल मार्च निकाला। यह कार्यक्रम स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय एवं डीपीओ आईसीडीएस ने संयुक्त रूप से किया।

कैंडल मार्च कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर पटेल गोलंबर होते हुए पटेल मैदान तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया और “लोकतंत्र के पर्व में सबकी भागीदारी”, “मतदान है हमारा अधिकार” जैसे नारों से शहर का माहौल मतदाता जागरूकता के संदेशों से गूंज उठा। इस दौरान शामिल महिलाओं ने लोगों से आह्वान किया कि मतदान के दिन पहले मतदान करें फिर जलपान करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक वोट से सरकार बनती और बिगड़ती है।

मौके पर स्वीप कोषांग से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां और हाथों में तख्तियां लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना था।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago