Samastipur

समस्तीपुर जिला देश का पहला सुकन्या जिला बनेगा, प्रशासनिक तैयारियां हुई शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला देश का पहला सुकन्या जिला बनेगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। संचार मंत्रालय, भारत सरकार की सहमति से समस्तीपुर डाक प्रमंडल में सुकन्या जिला बनाने की कवायद चल रही है। सुकन्या जिला बनाने का मकसद बालिकाओं को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर उनकी शिक्षा, शादी और अन्य महत्वपूर्ण खर्चों के लिए आर्थिक सहायता दिलाना है। पांच साल से नीचे की बच्चियों के लिए डाक विभाग की यह अनोखी व लाभकारी पहल है। समस्तीपुर के वरीय डाक अधीक्षक दिनेश साह ने समस्तीपुर जिला को सुकन्या जिला बनाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देश में समस्तीपुर जिला पहला जिला होगा, जिसे सुकन्या जिला बनाया जाएगा।

अगले साल मार्च से पहले सुकन्या जिला बन जाएगा। इसके लिए पूरे जिले में पांच साल से नीचे की बच्चियों को चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिनका आधार कार्ड बना कर सुकन्या समृद्धि खाता योजना हर डाकघर में खोला जाएगा। फिलहाल, लोकल स्तर पर समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच साल से नीचे की कुल साढ़े चार हजार बच्चियों को चिन्हित करने का काम पहले फेज में पूरा हो चुका है।

दूसरे फेज में हर ग्रामीण डाकघर के अंतर्गत आने वाले इलाकों की बच्चियों को चिंहित कर उनका घर – घर जाकर आधार कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही आधार के आधार पर उनका निकट के ग्रामीण डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है। डाक अधीक्षक ने बताया कि घर घर जाकर हर बच्ची का आधार बनाने व सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए पूरे जिले में ढाई सौ वर्करों को लाईसेंस दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

इन कर्मियों की ऑनलाइन परीक्षा के जरिए चयन किया जाना है। इस साल अपनी सर्वोच्च उपलब्धियों के आधार पर समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने डाक विभाग से दिए गए लक्ष्य के मुकाबले बिहार में टॉप किया है। यह स्थिति इस माह भी बनी हुई है। क्योंकि, बिहार में दूसरा डाक प्रमंडल समस्तीपुर से आगे नहीं निकल सका है। इसी उपलब्धि से उत्साहित होकर अब सुकन्या जिला बनाने की योजना बनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago