समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर समस्तीपुर पुलिस ने बैंक शाखाओं और रेल पुलिस की मदद से रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान अवैध लेनदेन या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। जिले भर के प्रमुख बैंकों में पुलिस दिन में दो बार पहुंचकर जांच कर रही है।
छोटे-मोटे और बड़े लेनदेन पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव में पैसे के दुरुपयोग की कोई गुंजाइश न रहे। इस संबंध में एएसपी सह नोडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक प्रबंधकों से समन्वय बनाते हुए सभी संदिग्ध खातों और असामान्य नकद जमा या निकासी की जानकारी साझा करने को कहा गया है। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी रेल पुलिस व केंद्रीय पुलिस बल की मदद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
समस्तीपुर जंक्शन समेत जिले के सभी प्रमुख स्टेशनों पर पुलिस टीम लगातार निगरानी में जुटी है। आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। एएसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान जिले में अवैध कैश, शराब या अन्य किसी प्रलोभन सामग्री के वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन के अलावा बार-बार होने वाले छोटे लेन-देन भी शक के दायरे में हैं। बैंक के नोडल पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान संदिग्ध लेन-देन पर तत्काल जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के स्तर पर असामान्य या बड़ी राशि की निकासी या बार-बार होने वाले छोटे-छोटे लेनदेन भी शामिल हैं।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…