Samastipur

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने समस्तीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी से किया 6 वर्षों के लिये निष्कासित, जानें क्यों…

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के उल्लंघन के आरोप में अपने पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा को 6 वर्ष की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा बिहार प्रदेश मुख्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि उपेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था, जो पार्टी विरोधी गतिविधि मानी गई। पत्र में कहा गया है कि उनके इस कदम से न केवल पार्टी की छवि धूमिल हुई है, बल्कि उन्होंने पार्टी अनुशासन की भी अवहेलना की है।

प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि “आपको दल विरोधी कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जी के आदेशानुसार पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।” भाजपा के इस कार्रवाई पत्र में साफ कहा गया है कि संगठन की गरिमा और अनुशासन से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा। इस निर्णय के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस पर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

51 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

1 घंटा ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

4 घंटे ago