Samastipur

समस्तीपुर में आचार संहिता उल्लंघन मामले में तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष मो. मोजिबुल्ला को रोसड़ा पुलिस ने झंडा लगे वाहन के साथ गिरफ्तार किया। मोजिबुल्ला बिथान प्रखंड के जगमोहरा गांव के निवासी बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, रोसड़ा सिनेमा चौक के पास पुलिस ने एक सेंट्रो कार को जांच के दौरान रोका, जिस पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था। पूछताछ में झंडा लगाने की अनुमति से संबंधित कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

रोसड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में विधि अनुसार उन्हें जमानत दे दी गई। वहीं, मो. मोजिबुल्ला ने सफाई देते हुए कहा कि झंडा लगाने की अनुमति लेना भूलवश रह गया था। उन्होंने बताया कि वे विभूतिपुर से अपने घर लौट रहे थे और किसी भी तरह की चुनावी गतिविधि में शामिल नहीं थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago