Samastipur

ट्रेन में छूटा यात्री का ट्रॉली बैग, समस्तीपुर RPF ने बरामद कर सुरक्षित लौटाया, करीब 40 हजार रुपए का था सामान

समस्तीपुर : अवध-असम एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर के एक यात्री का ट्रॉली बैग छूट गया था, जिसे आरपीएफ समस्तीपुर ने सकुशल वापस लौटा दिया। गुरुवार की सुबह कंट्रोल से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15910 के एस-5 कोच की सीट संख्या 29/30 पर यात्री का नेवी ब्लू रंग का ट्रॉली बैग रह गया है। सूचना मिलते ही समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर ट्रेन के आगमन समय 07:32 बजे पर आरक्षी कन्हैया कुमार ने कोच को अटेंड कर बैग बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि यह बैग मुजफ्फरपुर में उतर चुकी एक महिला यात्री का है। बाद में कंट्रोल के माध्यम से यात्री का संपर्क नंबर प्राप्त कर सत्यापन किया गया और बैग को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर लाया गया। कुछ समय बाद सीतामढ़ी जिले के सहियारा निवासी नीलू देवी अपने पति के साथ आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर पहुँचीं। सत्यापन के बाद उप निरीक्षक पी. के. चौधरी ने उन्हें ट्रॉली बैग सुपुर्द किया। बैग में करीब 40 हजार रुपए का सामान था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago