Samastipur

विधायक व मंत्री के जिला अतिथि गृह में जाने पर रोक, नहीं उठा सकेंगे कोई भी सरकारी सुविधा का लाभ

समस्तीपुर : बिहार में चुनाव की घोषणा के साथ ही माननीयों का अधिकार सीमित किया गया है। अब कोई भी सरकारी सुविधा का लाभ ये नहीं उठा सकेंगे। विधायक हो या मंत्री सरकारी राशि खर्च करने व सरकारी सुविधा का उपयोग कर कोई भी आयोजन नहीं कर सकेंगे। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इसको लेकर पत्र जारी किया है।

वहीं डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी शैलजा पांडेय ने कहा कि अब मंत्री, सांसद व विधायक को जिला अतिथि गृह में नहीं ठहराया जाएगा। उनके सरकारी सभी खर्च पर या सुविधा पर रोक रहेगी। इसका केवल जिला प्रशासन सरकारी कार्यों में उपयोग करेगा। यहां केवल पर्यवेक्षक रहेंगे जो विधान सभा चुनाव के लिए आऐंगे। कोई भी सरकारी वाहन, सरकारी मशीनरी एवं कर्मियों का उपयोग सत्ताधारी पार्टी के लोग नहीं करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

शहीद CRPF जवान के बेटे को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा देगा ‘होली मिशन स्कूल’

समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…

2 घंटे ago

15 दिसंबर को पूसा में होगा RYA का जिला सम्मेलन, 20 प्रतिनिधि राष्ट्रीय सम्मेलन में लेंगे भाग

समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को मालगोदाम चौक…

2 घंटे ago

ग्वालियर बरौनी मेल का मार्ग बदला, 40 दिनों तक भिंड इटावा होकर चलेगी ट्रेन

समस्तीपुर : झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल…

3 घंटे ago

चौकीदार से दुर्व्यवहार के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, जेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाने के एक चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार करने के…

3 घंटे ago