Samastipur

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग, पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन राष्ट्र सेवा, समाज सुधार और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज़ को बुलंद किया और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने संबोधन में लोकनायक के विचारों और समाजवाद के प्रति उनके अटूट विश्वास को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जयप्रकाश नारायण के आदर्श पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम का समापन उनके उच्च आदर्शों और लोकहित के मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago