Samastipur

समस्तीपुर में मेहंदी, रंगोली और पेंटिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट कैंपस में विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदान के महत्व को रचनात्मक माध्यमों के जरिए जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा पांडेय, तथा नजारत उपसमाहर्ता सह मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी भी है। इसे लोकतांत्रिक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे मतदान को कला, संस्कृति और उत्सव के रंगों से जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें। इस मौके पर मेहंदी, रंगोली और पेंटिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ और ‘आपका वोट, आपका भविष्य’ जैसे प्रेरक नारा लगाया गया। इन रचनात्मक गतिविधियों का उद्देश्य जिले में मतदाता सहभागिता को बढ़ावा देना और लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago