Samastipur

चुनाव को लेकर समस्तीपुर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएम रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश सिंह एवं विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे शुरू हुई, जिसमें चुनावी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया और विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस कोषांग, तथा सीएपीएफ कोषांग की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएम ने पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम कोषांग ईवीएम एवं मतदान कर्मियों के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करे। मतदाता सुविधा से संबंधित कार्यों विशेषकर एसेंशियल वोटर प्रपत्र प्राप्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। वाहन कोषांग यह सुनिश्चित करे कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं ऑब्जर्वर को समय पर वाहन उपलब्ध कराए जाएं।

व्यय लेखा कोषांग को चुनाव व्यय संबंधी कार्यों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। तकनीकी व्यवस्था के तहत डीआईओ को सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में डीएम ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों से कहा कि वे टीम भावना और समन्वय के साथ कार्य करें तथा सौंपे गए दायित्वों को समय पर और त्रुटिहीन ढंग से पूरा करें, ताकि जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago