Samastipur

चुनावी सामग्री के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सहायक सामग्री सुविधा कोषांग 134 की समीक्षा बैठक शनिवार को दलसिंहसराय एसडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में कोषांग से जुड़े अधिकारियों ने चुनावी सामग्री के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और समन्वय बनाए रखें ताकि मतदान प्रक्रिया त्रुटिहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है और प्रत्येक स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक कोषांग को अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago