समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर वार्ड संख्या-12 मोहल्ला में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव के रामविलास ठाकुर के पुत्र विनोद कुमार 35 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी मनोज कुमार ने बताया कि विनोद महापर्व छठ में शामिल होने के लिए 2 दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। यह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। वह आज अपने बड़े भाई की बेल्डिंग दुकान पर काम कर रहा था। दुकान के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की तार गुजरती है। इसे अंदाजा नहीं रहा और इसने एक लोहे की पाइप उठा ली, जो ऊपर से गुजर रही बिजली तार से जा सटी।
हाईटेंशन तार की चपेट में लोहे के पाइप के आने से उसमें करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से विनोद की मौत हो गई। करंट लगने के बाद स्थानीय लोगों ने विनोद को तत्काल पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…