Samastipur

बारिश के कारण समस्तीपुर में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा प्रभावित, फिर भी सड़क मार्ग से कई विधानसभा क्षेत्रों का किया दौरा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित होने वाली चुनावी सभा बारिश के कारण बाधित हो गई। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से मोरवा, उजियारपुर, विभूतिपुर, रोसड़ा व वारिसनगर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। अंत में वह शिवाजीनगर हाई स्कूल पहुंचे, जहां से आगे दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान होते हुए मधुबनी के लिए रवाना हुए।

दौरे के दौरान मोरवा विधानसभा में प्रत्याशी विद्यासागर निषाद, उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय में एनडीए प्रत्याशी प्रशांत पंकज, विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंघिया घाट पंचवटी चौक पर प्रत्याशी रवीना कुशवाहा, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, रोसड़ा में प्रत्याशी वीरेंद्र पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने वाहन से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन को लेकर सड़क मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस में जाम न लगे, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और दोनों ओर वाहनों को पहले से ही साइड कर दिया गया था। सीएम के स्वागत के लिए एनडीए कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक तेज बारिश में भी इंतजार करते रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago