Samastipur

बिहार के 29 जिलों अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, समस्तीपुर में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि नवंबर महीने की पहली तारीख को बिहार के 29 जिलों में बारिश होगी. इनमें से 7 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है. चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव बिहार में नजर आ रहा है. बिहार के अधिकांश जिलों में गुरुवार से लगातार रुक-रुककर वर्षा हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. गंगा किनारे के क्षेत्र मोंथा के असर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया हैं. तेज हवा और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है.

बिहार के 7 जिलों में अति भारी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में मौसम बेहद खराब रह सकता है. इन जिलों में अति भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

22 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा, गया समेत 22 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन का भी अलर्ट जारी हुआ है.

धान का फसल हो रहा बर्बाद

बिना मौसम बरसात होने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. तीन दिनों से हो रहे झमाझम बारिश से खेतों में कटे हुए धान का फसल बर्बाद हो रहा है. रबी फसल बुआई को लेकर तैयार हुए खेतों में जलजमाव की स्थित बन गई है. जिसके वजह से सरसों, आलू व मक्का फसल की बुआई प्रभावित हो रहा है. खासकर पके हुए धान के फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई है.

किसानों का कहना है कि हमलोग उधार लेकर कड़ी मेहनत करके खेतों में फसल उगाते हैं. ठंड का मौसम हो या तपती धूप हो, दिन रात एक करके फसल तैयार करते हैं. बावजूद फसल कटाई के समय मौसम की बेरुखी के कारण कटे हुए धान की फसल खेतों में बर्बाद होने को है. लगातार हो रहे बारिश के कारण रबी फसल बुआई पर भी ग्रहण लग रहा है. बिहार में अभी तक 25 प्रतिशत ही आलू, मक्का व सरसों की बुआई हुई है. इस समय बारिश होने से अब रबी फसल की बुआई भी प्रभावित हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago