समस्तीपुर : समस्तीपुर से पटना जाने के रास्ते में सबसे महत्वपूर्ण वरुणा पुल का बनने के चार साल बाद भी उद्घाटन नहीं हो सका है। अपने उद्घाटन से पूर्व ही फिर से टूट कर जर्जर होने के संबंध में बीते 22 सितंबर को Samastipur Town Media पर खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद आनन-फानन उसे रिपेयर कर दिया गया है। बता दें की पुल पर गहरे गड्ढे हो जाने से पुल की छड़ें दिखाई पड़ने लगी थी। गहरे गड्ढे से गुजरने वाली गाड़ियां बुरी तरह हिचकोले खा जाती थी। जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती थी। विदित हो कि निर्माण कार्य होने के 5 साल तक सड़क की मरम्मत का भार संवेदक पर रहता है।
जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनवाया गया वरुणा पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों के कई बार जल समाधि लेने के के प्रयास किये जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई बार के टेंडर कराने के बाद किसी प्रकार से पटना के शर्मा कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण करवाया गया था। पुल निर्माण के चार साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उद्घाटन नहीं हो सका है। उद्घाटन के पूर्व ही पुल के ऊपर बुरी तरह से आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गये थे। गड्ढे के आने-जाने में दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो गई थी। लेकिन Samastipur Town Media पर खबर प्रकाशित होने के बाद इसे रिपेयर करवा दिया गया है।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…