समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिलादेश जारी कर पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव को पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस तबादले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, मिथिला क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की 22 अगस्त की बैठक में सम्यक विचार-विमर्श के बाद जिले के पुलिस बल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया गया था। इसी प्रक्रिया में अजीत कुमार को दरभंगा से समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया। अजीत कुमार का स्थानांतरण मिथिला क्षेत्र के तहत दरभंगा में पांच वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद समस्तीपुर में किया गया है। तबादले से पहले वह पुलिस केंद्र में पदस्थापना की प्रतीक्षा में तैनात थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…