Samastipur

BREAKING : देर शाम विभूतिपुर में पिस्टल के बल पर बाइक सवार दंपति से लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन शहीद द्वार के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार दंपति के साथ तीन की संख्या में पहुंचे हथियार से लैश बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की घटना की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुँची डायल-112 की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पुरब पंचायत के खदियाही निवासी सतेंद्र कुमार अपनी पत्नी रानी कुमारी के साथ बेगूसराय से घर आ रहे थे।

इसी बीच साखमोहन शहीद गेट से करीब 100 मीटर आगे उनका पीछा करते हुए एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन की संख्या में हथियार से लैस बदमाशों ने बाइक रोकने को कहा। बाइक रोकते ही कनपटी में पिस्तौल सटाकर मोबाइल छीन लिया, साथ ही गले से सोने का चैन और पर्स में रखा 20 हजार के आसपास नगद भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गये।

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के खम्हार पीर बाबा स्थान के पास 21 सितंबर के दिन के 11:00 बजे हथियार के बल पर दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने कान में पिस्तौल सटाकर एक बाइक सवार से बाइक को लूट कर फरार गया। घटना को लेकर पीड़ित बेगूसराय जिले के हवासपुर निवासी पंकज कुमार ने कहा कि वे बंबइया से दवा लेकर घर जा रहे थे, इसी क्रम में खम्हार पीर बाबा स्थान के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर हथियार सटाकर गाड़ी और 2 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये और जान मारने की भी धमकी दिया।

पीड़ित ने बताया कि गाड़ी मेरे चाचा पवन कुमार के नाम पर है, वहीं घटना को लेकर पीड़ित जब थाना अध्यक्ष के पास आवेदन लेकर गए तो थाना अध्यक्ष ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित के अनुसार थानाध्यक्ष का कहना था की घटना सीमावर्ती जिले बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र की है। वहीं पीड़ित ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र में घटना होने की बात कही है। इसको लेकर पीड़ित ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

50 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago