Samastipur

शराब मामले में छापेमारी करने पहुंची समस्तीपुर पुलिस ने राइफल के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर भिंडी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को राइफल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अनंतलाल राय के पुत्र रामनरेश राय के रूप में हुई है। ताजपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी राजवंश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शराब संबंधी मामले की जांच को लेकर छापेमारी करने गई थी।

इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी ने अपने घर में अवैध राइफल छुपा रखा है। पुलिस ने घेराबंदी कर राइफल बरामद करते हुए युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago