Samastipur

उजियारपुर के बेलारी गांव में आवारा कुत्ते का आतंक, शिक्षक सहित 3 लोग व 2 मवेशी को काटकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के बेलारी गांव में गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। वार्ड संख्या- 11 में सड़क पर अचानक दौड़ते हुए आए कुत्ते ने वहां खड़े लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में शिक्षक अविनाश प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद सिंह और अनिल पुष्पम घायल हो गए। वहीं, दो मवेशी को भी कुत्ते ने काट लिया। सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अब कुत्ते की तलाश में जुटे हैं ताकि आगे कोई और हादसा न हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

14 घंटे ago