Samastipur

मोरदिवा में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

समस्तीपुर: श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मोरदिवा वार्ड संख्या-3 के काली स्थान मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नैचुरोपैथी जांच, बोन मास डेंसिटी जांच, ब्लड टेस्ट, आर्थराइटिस किट तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर का नेतृत्व समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए संभावित प्रत्याशी, ट्रस्ट के संस्थापक, जदयू कार्यकर्ता एवं समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। डॉ. सिंह ने कहा मैं केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समस्तीपुर का बेटा भी हूं। जब आप सभी मेरे पास उपचार के लिए आते हैं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने परिवार के किसी सदस्य की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने लोगों का इलाज करूं, उनकी सहायता करूं और उनके दुखों को कम करूं। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत को मैं न केवल शब्दों में, बल्कि अपने कर्मों में भी साकार करना चाहता हूं। मैं समस्तीपुर की मिट्टी में जन्मा हूं, यही मेरी पहचान है और अपने लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है। मेरा लक्ष्य है कि समस्तीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित बनाया जाए।

शिविर में डॉ. सिंह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष और उनकी चिकित्सा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में सरपंच शिव सागर महतो, संतोष कुमार, समाजसेवी ज्योतिष महतो समाजसेवी, डॉ शैलेश कुमार, समाजसेवी मुकेश कुमार, रवि रंगीला समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

3 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

7 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

11 घंटे ago