समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और एक महिला का पर्स बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के सिंधिया गुमटी वार्ड संख्या-12 निवासी अनु पटेल के 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार पटेल के रूप में हुई है। बताया गया है कि दीपक ने मोतिहारी से समस्तीपुर आ रही एक चलती ट्रेन में महिला यात्री का पर्स और मोबाइल चुरा लिया था। चोरी के बाद वह समस्तीपुर स्टेशन पर उतर गया था।
यात्रियों से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर पुलिस जवान को एक्टिव कर दिया और प्लेटफार्म संख्या-4 से दीपक कुमार पटेल को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। इस मामले में जीआरपी थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के लिखित बयान पर दीपक कुमार पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चलती ट्रेन से चोरी करने की बात कबूल की।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…