समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बुधवार की रात सोनवर्षा चौक के पास गश्ती के दौरान दो हथियार धंधेबाजो को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार धंधेबाजो की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर घाट निवासी जाफर अहमद के पुत्र आजम तुला और अलाउद्दीन के पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में की गई है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में उनके पास से कारतूस बरामद होने के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों युवक हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हैं और कारतूस की डिलीवरी के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और गिरफ्तार युवकों से गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…