Samastipur

समस्तीपुर संत कबीर काॅलेज में 2 हजार 627 मतदान पदाधिकारी हुए प्रशिक्षित, स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन का लिया संकल्प

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर में पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। पहली पाली में 1333 और दूसरी पाली में 1304 मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस तरह कुल 2627 मतदान पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियाँ सिखाई गईं।

प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल का अभ्यास, ईवीएम की सीलिंग प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों का संधारण विशेष रूप से समझाया गया। सभी पदाधिकारियों को प्रपत्र 17-सी भरने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के क्रम में सभी प्रतिभागियों की एक परीक्षा भी ली गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने सभी जानकारियों को सही ढंग से समझा है।

प्रशिक्षण का संचालन नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षक कोषांग सह बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, डीपीओ प्रेम शंकर झा, डीपीओ एमडीएम सुमित सौरभ ने किया। वहीं मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव के साथ मास्टर ट्रेनर तनवीर आलम, मंगलेश कुमार, अंजनी कुमार पांडे, कुमार लोकाशीश, पवन शंकर भारद्वाज, कपिलेश्वर कुमार और अनुपम कुमार सिन्हा ने अपनी विशेषज्ञता से अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, राजस्व अधिकारी दिलीप कुमार सिंह और प्रधान लिपिक संतोष कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago