समस्तीपुर : समस्तीपुर के आर्यन राज ने मिस्टर टीन बिहार 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह पुरस्कार विगत दिनों पटना में आयोजित आई ग्लैम के मंच पर दिया गया। यहां बता दें कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आर्यन राज, मिथिलेश कुमार एवं रेखा कुमारी के पुत्र हैं। उनके मामा दुर्गेश कुमार ने हर कदम पर उनका सहयोग किया और उन्होंने भरपूर साथ दिया। माता-पिता और पूरे परिवार ने भी उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया। आर्यन के चयन से उनके घर और पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे आगे भी सफलता प्राप्त कर जिले और बिहार का नाम रोशन करेंगे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…