समस्तीपुर : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में तबीयत खराब होने के कारण उपचार के लिए पहुंचे। सदर अस्पताल में उनके सीने का एक्स-रे कराया गया। उधर, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के अचानक सदर अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मी हरकत में आ गए। जानकारी पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्हें अपने साथ एक्स-रे केंद्र तक ले गए। जहां तुरंत उनका एक्स-रे कराया गया।
जानकारी के बाद हेल्थ मैनेजर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार ने कहा कि मंत्री जी ठीक हैं, थोड़ी परेशानी हुई थी, अब कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। जनता सबक सिखाएगी।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…