Samastipur

त्योहारी सीजन में समस्तीपुर लौटने वालों के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; दशहरा-दीवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, सीनियर DCM ने दी जानकारी

समस्तीपुर : दशहरा, दीवाली और महापर्व छठ के मौके पर दूसरे राज्यों से समस्तीपुर लौटने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे मंडल प्रशासन ने मंडल के दरभंगा, जयनगर व सीतामढी स्टेशन से दिल्ली के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेनों के परिचालन से महापर्व के मौके पर घर लौटने व पर्व के बाद वापस काम पर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। स्पेशल ट्रेन के द्वारा यात्री आसानी से घर आ सकेंगे व वापस काम पर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर मंडल में इस वित्तीय वर्ष में 3.45 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 25.31 करोड़ रूपये जुर्माना

रेलवे की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी सं. 04450 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर- ऐशबाग के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन 29 सितंबर से प्रतिदिन शाम के 3.10 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 16.30 दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04449 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल प्रतिदिन 30 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन दरभंगा से शाम 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 23.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 04016/04015 आनंद विहार-सीतामढ़ी- आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा- कप्तानगंज-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते होगा। वहीं 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 29.09.25 से 30.11.25 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 30.09.25 से 01.12.25 तक प्रतिदिन सीतामढ़ी से 16.30 बजे खुलकर अगले दिन 18.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गाड़ी सं. 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते) – 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

इन ट्रेनों का भी किया जाएगा परिचालन

वापसी में गाड़ी सं. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 03.10.25 से 28.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.58 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी सं. 04060/04059 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते ) – गाड़ी सं. 04060 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 25.09.25 से 27.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे पटना जं. रुकते हुए 07.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04059 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 26.09.25 से 28.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 08.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago